Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने के दाम में गिरावट और तेजी का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। आज शुक्रवार को एक बार फिर सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के सालाना जैक्सन होल सम्मेलन में होने वाले संबोधन से पहले निवेशकों का रुख बेहद सतर्क हो गया है।
बाजार के खिलाड़ी किसी बड़े कदम से बच रहे हैं और यही वजह है कि सोने की कीमतों में हाल ही में आई तेजी पर फिलहाल रोक लग गई है।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को सुबह के 11:32 बजे 123 रुपए यानी 0.12 प्रतिशत रुपए गिरकर 99312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 95873 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 96052 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 88772 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88965 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 72602 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 72792 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज पटना सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 92200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 92350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज पटना सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 11800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 11600 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.27 फीसदी या 9.08 डॉलर की गिरावट के साथ 3,329.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 11:37 बजे 38.03 फीसदी या 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 0.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More Articles
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?