नयी दिल्ली। पिछले कई हफ्तों में सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है। मगर अब फिर से सोने और चांदी के रेट बढ़ने लगे हैं। हालांकि इनमें अभी और गिरावट की उम्मीद है। वैसे सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से काफी नीचे आ चुका है। फिलहाल मंगलवार 16 मार्च को सोने की कीमतों में मामली बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 44932 रु तक चढ़ गयी।
सोने की कीमतों में आज आई मामूली बढ़ोतरी के पीछे कमजोर वैश्विक संकेत रहे। 24 कैरेट सोने का लेटेस्ट प्राइस प्रति 10 ग्राम 44932 रु हो गया है। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 44932 रु और जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 45300 रु रही। इसी तरह अगस्त डिलीवरी वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 44985 रु है।
सर्राफा बाजार पर नजर डालें तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 44926 रु रहा। इसके अलावा 23 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 44746 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 41152 रु और 18 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 33695 रु पर है।
आज चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। चांदी की कीमतें प्रति किलोग्राम 339 रु की बढ़ोतरी के साथ 67304 रु पर पहुंच गयी हैं। गौरतलब है कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए रेट हर जगह मान्य होते हैं। देश भर में मौजूद 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के औसत मूल्य को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से प्रकाशित किया जाता है।
पिछले साल अगस्त में सोना अपने उच्चतम स्तर पर था। तब से अब तक सोना 11000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56200 रु पर पहुंच गया था। 2021 में 1 जनवरी से 16 मार्च तक सोना प्रति 10 ग्राम 6000 रु सस्ता हुआ है। आगे सोने के और भी सस्ता होने की उम्मीद की जा रही है।
बाजार जानकारों को उम्मीद है कि सोने के रेट और गिरेंगे। बाजार जानकारों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में सोना प्रति 10 ग्राम 38800 रु तक गिर सकता है। हालांकि जब सोने के रेट चढ़ रहे थे। तब सोने के 68000 रु तक जाने की भी उम्मीद की गयी थी।
More Articles
- Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Silver Price Target: क्या चांदी पहुंचेगी ₹4 लाख प्रति किलो? जानें एक्सपर्ट की राय
- Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?