नई दिल्ली: सोना खरीदने का बढ़िया मौका। सोने 1000 रुपये सस्ता हुआ है। चंद मिनटों में आई भारी गिरावट। जी हां धनतेरस और दिवाली से पहले सोना 50 हजार के नीचे आ गया है। दरअसल दवा कंपनी फाइजर के कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीका बनाने की खबर से सोमवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
जी हां Pfizer Inc द्वारा कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी देने के कुछ मिनट बाद ही सोने के दाम में अचानक 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। बीते कल शाम को Pfizer Inc ने इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी की वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 90 फीसदी तक प्रभावी साबित हुई है। कंपनी ने एक स्टडी के शुरुआती डेटा के आधार पर यह जानकारी दी है। Pfizer Inc और जर्मनी की पार्टनर BioNTech SE पहली ड्रगमेकर हैं, जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन के बड़े स्तर पर क्लिनिकल ट्रायल के बाद सफलता मिली है।
बता दें कि इस खबर के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में 2 फीसदी यानी 1,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। इसके बाद सोने का भाव 51,165 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार करते नजर आया। चांदी के भाव में भी 3.5 फीसदी या 2,205 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट आई। चांदी फिलहाल 63,120 रुपये के करीब है। मालूम हो कि कल के सत्र में सोना 50,677 रुपये से लेकर 52,520 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा था। वैश्विक बाजार में भी स्पॉट गोल्ड का भाव 2 फीसदी लुढ़ककर 1,909.99 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वैक्सीन बनाने वाली इन दोनों कंपनियों ने कहा कि सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई भी चिंता की बात सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि अगले महीने आपातकाल इस्तेमाल के लिए मंजूरी प्राप्त की जाएगी।
एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (कमोडिटी और रिसर्च) के मुताबकि कोरोना का टीका आने की खबर से आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजार में सोने के भाव में 100 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इसका असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिलेगा।
वहीं दूसरी ओर देशभर के आभूषण विक्रेता इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में देश के आभूषण उद्योग में रिकवरी देखने को मिलेगा। वे इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि इकोनॉमी एक बार फिर से बाउंस बैक करेगी और डिमांड बढ़ने से इस साल धनतेरस के दौरान उनकी बिक्री में बढ़ोत्तरी होगी। देश के आभूषण उद्योग को उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 70 फीसद तक का बिजनेस इस इंडस्ट्री में देखने को मिल सकता है। सोने की ज्यादा कीमतों के बावजूद ज्वेलर्स इस त्योहारी सीजन में खुदरा बिक्री के फिर से गति पकड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि भारत में हमेशा से त्योहारों के दौरान सोने को काफी महत्व दिया जाता रहा है। धनतेरस, दिवाली और आने वाले शादी-विवाह के मौसम में तो सोने की डिमांड काफी अधिक देखने को मिलती है।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेएफ) के चेयरमैन के मुताबिक इस त्योहारी सीजन की शुरुआत से फुटफॉल और बिक्री में क्रमिक बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। महामारी से जुड़ी अनिश्चितताओं के बावजूद पिछले कुछ दिनों में इसमें और अधिक वृद्धि देखने को मिली है। इससे हमारे अंदर यह उम्मीद पैदा हुई है कि हम धनतेरस के दौरान पिछले साल के मुकाबले 70 फीसद तक बिजनेस कर पाएंगे।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका