नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 162 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब सोने का भाव 41,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, भाव में यह गिरावट रुपये में मजबूती के चलते देखने को मिली है। गौरतलब है कि सोना सोमवार को 41,456 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
अच्छी बात तो यह है कि सोने की तरह की चांदी के भाव में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में मंगलवार को 657 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 47,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी सोमवार को 48,527 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में गिरावट के चलते चांदी के भाव में यह कमी दर्ज की गई है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं एचडीफएसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सौने के दाम में भी मंगलवार को 162 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में मजबूती के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने कहा कि रुपये का हाजिर भाव मंगलवार को एक डॉलर की तुलना में 11 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था। भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 6 पैसे मजबूत होकर 71.37 पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों में ही गिरावट देखने को मिली है। सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,579 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका