नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। शेयर बाजार में तेजी और वैक्सीन की खबर से सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। 8 जनवरी को सोना 50219 पर बंद हुआ था। आज 11 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 709 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49510 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 24 रु की तेजी के साथ 49534 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो 8 जनवरी को चांदी 67374 पर बंद हुई थी। वहीं आज 11 जनवरी को चांदी 3303 रुपये के भारी नुकसान के साथ 64071 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 942 रु की तेजी के साथ 65013 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49534 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49336 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45373 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37151 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68465 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में सोमवार को तेजी का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:23 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 117 रुपये यानी 0.24 फीसद की तेजी के साथ 49,084 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 49,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 88 रुपये यानी 0.18 फीसद की बढ़त के साथ 49,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 49,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More Articles
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी