नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। सोना आज सस्ता हो गया। सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर से आज गिरावट देखने को मिली है। आज सोने का हाजिर भाव एक बार फिर 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया। कल 28 दिसंबर को सोना 50137 पर बंद हुआ था। जबकि देशभर के सर्राफा बाजारों में 29 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 152 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 49,985 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 93 रु की तेजी के साथ 50078 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो कल यानी 28 दिसंबर को चांदी 67742 पर बंद हुई थी। वहीं आज 29 दिसंबर को चांदी 601 रुपये सस्ती होकर 67141 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 360 रु की गिरावट के साथ 67742 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37489 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67141 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने व चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह मात्र 1 रुपये की गिरावट के साथ 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.03 फीसद या 13 रुपये की गिरावट के साथ 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.32 फीसद या 217 रुपये की गिरावट के साथ 68,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की वायदा कीमत में गिरावट और हाजिर कीमत में तेजी देखने को मिली।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक