Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में इन दिनों सोने-चांदी की कीमत में लगातार तेजी और गिरावट बनी हुई है। आज 20 मई को बेंगलुरू में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, एक दिन पहले यहां सोने के भाव में उछाल आया था। सोने के गहने लेने वाले हमेशा गोल्ड और सिल्वर कम होने का इंतजार करते हैं क्योंकि ये एक कीमती धातु है।
इन दिनों सोने के भाव में थोड़ी नरमी आने की वजह यह भी है अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार खत्म होती दिख रही है। इससे वैश्विक बाज़ार में 'सेफ हेवन' यानी सोना और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 95510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 95020 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 87100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87550 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 71270 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 71630 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
गोल्ड रेट पर एक्सपर्ट का बयान
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि रूस-यूक्रेन सीजफायर की उम्मीद बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन के सीजफायर की उम्मीदों के बीच सोने की कीमत $3,320 प्रति औंस से नीचे गिरी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन बातचीत की शुरु करने की घोषणा की है। इसके अलावा पिछले हफ्ते मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग में कटौती की थी जिससे सोने के भाव को सपोर्ट मिला था। अब निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व अधिकारियों के बयानों पर है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने से सोने में निवेश की मांग कम हुई है।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 95170 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 87250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 95020 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 87100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 93063 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:46 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 234 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 95234 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:46 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 219 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो सुबह 11:47 मिनट तक 3,216.7 डॉलर रही है। इसमें 12.85 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.39 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:47 मिनट तक 32.27 डॉलर रही है। इसमें 0.08 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.22 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
More Articles
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय