Sona Chandi ka Bhav: भारत में सोने की कीमतें आज अपरिवर्तित बनी हुई हैं, जबकि कल यानी 30 मई को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई थी।

Advertisement

भारत में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 66,700 रुपये है और 22 कैरेट गोल्ड के 100 ग्राम की कीमत आज 6,67,000 रुपये पर है। वहीं, चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली है।

Advertisement

आज भारत में गोल्ड की कीमतें (Gold Rate Today In India)

24 कैरेट गोल्ड की कीमतें आज 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं और देश में 24 कैरेट सोने के 100 ग्राम की कीमत आज 7,27,600 रुपये थी। इस बीच, 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें भी 54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहीं और देश में 18 कैरेट सोने के 100 ग्राम की कीमत 5,45,700 रुपये रही।

Advertisement

वहीं, बात अगर आज स्पॉट गोल्ड और स्पॉट चांदी की कीमतों की बात करें तो 0141 GMT तक स्पॉट सोना 0.2% बढ़कर 2,346.18 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इस सप्ताह अब तक बुलियन की कीमतों में 0.5% की बढ़ोतरी हुई है। स्पॉट चांदी 0.2% गिरकर 31.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम 0.2% गिरकर 1,022.70 डॉलर और पैलेडियम 0.2% गिरकर 946.25 डॉलर पर आ गया।

Advertisement

आज भारत में चांदी की कीमतें (Silver Rate Today In India)

भारत में चांदी की कीमतें आज 1000 रुपये घटकर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले 2 दिनों में चांदी की कीमतों में 2200 रुपये की गिरावट आई है। आज 100 रुपये की गिरावट के बाद आज भारत में 100 ग्राम चांदी की कीमत 9550 रुपये पर रहीं।

भारत में पिछले 10 दिनों में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

Advertisement

सोने की कीमतें आज स्थिर देखी जा रही हैं। वहीं, 30 मई को 400 रुपये की गिरावट आई, 29 मई को 250 रुपये की तेजी आई, 28 मई को 200 रुपये की तेजी आई, 27 मई को 250 रुपये की तेजी आई, 25 मई को कोई बदलाव नहीं हुआ, 24 मई को 900 रुपये की गिरावट आई, 23 मई को 1000 रुपये की गिरावट आई, 22 मई को स्थिर रही और 21 मई को 600 रुपये की गिरावट आई थी।

Advertisement

पिछले 10 दिनों में भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव

चांदी की कीमत में आज 1000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 30 मई को 1200 रुपये की गिरावट आई, 29 मई को 1200 रुपये की तेजी आई, 28 मई को 3500 रुपये की तेजी आई, 27 मई को 1500 रुपये की तेजी आई, 25 मई को 500 रुपये की गिरावट आई, 24 मई को 500 रुपये की गिरावट, 23 मई को 3300 रुपये की तेज गिरावट, 22 मई को 1200 रुपये की तेजी और 21 मई को 1900 रुपये की गिरावट।

31 मई, 2024 को भारत के 5 प्रमुख महानगरों में 22k सोने के 1 ग्राम की कीमतें-

चेन्नई में सोने की कीमत-

चेन्नई में आज 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 6,730 रुपये है।

मुंबई में गोल्ड की कीमत-

31 मई को मुंबई में 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 6,670 रुपये है।

दिल्ली में गोल्ड की कीमत-

31 मई को दिल्ली में 22 कैरेट के 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 6,685 रुपये है।

कोलकाता में सोने की कीमत-

31 मई, 2024 को कोलकाता में 22 कैरेट के 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 6,670 रुपये है।

केरल में सोने की कीमत-

केरल में 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 31 मई को 6,670 रुपये है।

गोल्ड की कीमत बैंगलोर में-

31 मई को बैंगलोर में 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 6,670 रुपये है।