Sone ka Bhav Hyderabad: टैरिफ को लेकर लगातार आ रहे अपडेट से सोने की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही. इस कड़ी में आज शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में तूफानी तेजी है. सराफा बाजार में 11 अप्रैल को सोने में रिकॉर्ड रैली दर्ज की जा रही, जिसकी वजह से 10 ग्राम सोने का रेट 1 लाख रुपए के और करीब पहुंच गया है. सोने की कीमतों में जोश भरने का काम ग्लोबल सेंटीमेंट, कमजोर डॉलर और भारी डिमांड कर रहे. यही वजह है कि घरेलू से लेकर विदेशी बाजारों तक सोने की कीमतें रिकॉर्ड बना रहे.
आज सोने और चांदी का भाव
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,540 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,745 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,155 रुपए प्रति ग्राम है. हैदराबाद में चांदी की कीमत आज 108 रुपए प्रति ग्राम और 1000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
18k, 22k और 24k का रेट
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1850 रुपए चढ़कर 87450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम भी 18500 रुपए मजबूत होकर 874500 रुपए पर बिक रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत में 2020 रुपए की मजबूती देखने को मिल रही, जोकि 95400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम भी 20200 रुपए की उछाल के साथ 954000 रुपए पर पहुंच गया है. इसी तरह 18 कैरेट की कीमत 1510 रुपए की मजबूती के साथ 71550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसका 100 ग्राम 15100 रुपए मजबूत हो गया है, जोकि 715500 रुपए पर बिक रहा है.
MCX पर सोने में रिकॉर्ड तेजी
भारतीय वायदा बाजारों में भी सोने में रिकॉर्ड रैली दर्ज की जा रही. तूफानी तेजी की वजह से कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है. आज 11 अप्रैल को सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट का रेट पहली बार 93700 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया, जिसमें करीब 1200 रुपए की मजबूती दर्ज की जा रही. चांदी में भी जोरदार खरीदारी हो रही. यही वजह है कि MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब 800 रुपए की मजबूती दिखा रहा, जोकि 92400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. यहां 3235 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. चांदी की कीमतों में भी करीब 1.5% से ज्यादा की मजबूती है, जोकि 31 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है. बुलियन मार्केट में जोश भरने का काम कमजोर डॉलर और सेफ हेवेन इनवेस्टमेंट की भारी डिमांड जैसे ट्रिगर्स कर रहे हैं.
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!