Sona Chandi ka Bhav: भारत में सोने में निवेश करना कई लोगों की पहली पसंद होता है। अगर आप भी इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपके लिए गुड न्यूज है।
लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सिर्फ यही नहीं, चांदी का भाव भी आज कम हुआ है। चलिए आपको सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट बताते हैं।
भारत में आज गोल्ड का रेट (Gold Rate in India Today)
भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 30 मई यानी आज 400 रुपये घटकर 66,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का 100 ग्राम 4000 रुपये सस्ता होकर 6,67,000 रुपये पर आ गया।
देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 440 रुपये घटकर 72,760 रुपये रह गई और 24 कैरेट गोल्ड का 100 ग्राम आज 4400 रुपये घटकर 7,27,600 रुपये पर आ गया। इस बीच, भारत में आज 18 कैरेट सोने की कीमत 54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हाजिर सोना और हाजिर चांदी की कीमतों की बात करें तो पिछले सत्र में 1% की गिरावट के बाद, हाजिर सोना 0125 GMT तक 2,338.04 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा और हाजिर चांदी 0.2% बढ़कर 32.03 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.5% बढ़कर 1,040.55 डॉलर और पैलेडियम 1.3% गिरकर 952.50 डॉलर पर आ गया।
भारत में आज चांदी का रेट (Silver Rate In India Today)
भारत में चांदी की कीमत आज 1200 रुपये सस्ती होकर 96,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम हो गईं और 100 ग्राम चांदी की कीमत 120 रुपये घटकर 9,650 रह गईं। पिछले 10 दिनों में भारत में चांदी की कीमतों में 7,400 रुपये की गिरावट आई है।
भारत में पिछले 10 दिनों में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
सोने की कीमत में आज 400 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 29 मई को 250 रुपये की तेजी और 28 मई को 200 रुपये की तेजी दर्ज हुई थी, 27 मई को 250 रुपये की तेजी आई, 25 मई को कोई बदलाव नहीं हुआ था।
आपको बता दें कि 24 मई को 900 रुपये की गिरावट आई थी, 23 मई को 1000 रुपये की गिरावट आई, 22 मई को स्थिर रही, 21 मई को 600 रुपये की गिरावट आई और 20 मई को 500 रुपये की तेजी थी।
भारत में पिछले 10 दिनों में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव
चांदी की कीमत में आज 1200 रुपये की गिरावट आई है, 29 मई को 1200 रुपये की तेजी आई, 28 मई को 3500 रुपये की तेजी आई, 27 मई को 1500 रुपये की तेजी आई, 25 मई को 500 रुपये की गिरावट आई 24, 23 मई को 3300 रुपये की तेज गिरावट, 22 मई को 1200 रुपये की तेजी, 21 मई को 1900 रुपये की गिरावट और 20 मई को 3500 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।
30 मई, 2024 को भारत के 5 प्रमुख महानगरों में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमतें-
चेन्नई में सोने की कीमत-
चेन्नई में आज 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 6,730 रुपये है।
मुंबई में गोल्ड की कीमत-
30 मई को मुंबई में 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 6,670 रुपये है।
दिल्ली में गोल्ड की कीमत-
30 मई को दिल्ली में 22 कैरेट के 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 6,685 रुपये है।
कोलकाता में सोने की कीमत-
30 मई, 2024 को कोलकाता में 22 कैरेट के 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 6,670 रुपये है।
केरल में गोल्ड की कीमत-
केरल में 30 मई को 22 कैरेट सोने की कीमत 6,670 रुपये है।
बैंगलोर में गोल्ड की कीमत-
30 मई को बैंगलोर में 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत 6,670 रुपये है।
More Articles
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी