Sone Chandi Ka Daam : आज इंदौर में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है, गोल्ड के साथ ही सिल्वर के रेट भी लुढ़क गए हैं। अगर आप सोने चांदी की खरीदारी का शौक रखते हैं तो आज आपके लिए ये खबर अच्छी हो सकती है। आज इंदौर में 10 ग्राम 24 कैरट सोने के दाम 74890 रुपए है वहीं एक दिन पहले इसके दाम 75050 रुपए था।
आपको ये भी पता होना चाहिए आज इंदौर में 22 कैरट सोने के दाम कितने हैं आज इस शहर में 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 68650 रुपए है वहीं एक दिन पहले 68800 रुपए था। वहीं 18 कैरट की बात करें तो आज 10 ग्राम 18 कैरट सोने के दाम 55170 रुपए हैं वहीं एक दिन पहले 56290 रुपए था।
इंदौर में गोल्ड के खरीदारों के लिए ये समय थोड़ा बेहतर हो सकता है भारत में गोल्ड प्राइस में पिछले एक महीने से निरंतर उतार चढ़ाव बना हुआ है गोल्ड रेट में इतना ज्यादा फेरबदल इजराइल और हमाश युद्ध के कारण भी पड़ता दिख रहा है। निवेशकों का मानना है कि सोने के दाम में आगे और भी फेरबदल देखने को मिल सकता है।
सोने में निवेश करने वालों के लिए यह समय काफी ज्यादा चिंताजनक भी बनाता जा रहा है, क्योंकि सोने के दाम में भारी उछाल और गिरावट निरंतर बनी हुई है। गोल्ड एक किमती धातु है इसकि खरीदारी करते समय हर पहलू से इसकि जांच पड़ताल अवश्य करनी चाहिए क्योंकि ये महंगी धातु है।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 74990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 68750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 74840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 68600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 74840 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 68600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 74990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 68750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 74990 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 68750 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
गोल्ड खरीदने से पहले जांचे ये चीजें
सोना शुद्ध या अशुद्ध है, सोने की शुद्धता कैरट में परिभाषित की जाती है, जिसमें 24 कैरट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरट सोना 92 प्रतिशत शुद्ध होता है। 24 कैरट सोना आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है, यही कारण है कि जौहरी 14, 18 या 22 कैरट सोने का उपयोग करते हैं।
शुद्धता की जांच किए बिना सोने के आभूषण खरीदना अच्छा सौदा नहीं है, अपनी मेहनत की कमाई को खर्च करने से पहले शुद्धता की जांच करना हमेशा फायदेमंद होता है। हॉलमार्क हमेशा सोने की शुद्धता का संकेत है और हॉलमार्क वाले आभूषण खरीदने की सलाह दी जाती है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार