Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज यानी मंगलवार के दिन चुनाव के नतीजे जारी होने वाले हैं, वहीं अगर हम सोने और चांदी के भाव पर नजर डालें तो आज जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड के प्राइस में उछाल दिख रहा है वायदा बाजार में उछाल की वजह ग्लोबल संकेत हैं, क्योंकि कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी में जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दरअसल, ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है, बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपना निर्णय जारी करेगा, इसका सीधा असर बुलियन समेत अन्य बाजारों पर भी होगा।
MCX पर क्या है सोने का भाव
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने का दाम 72144 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:15 मिनट तक एमसीएक्स सोना 414 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। MCX पर भी उतार चढ़ाव लगा हुआ है।
MCX पर चांदी का भाव
आज एमसीएक्स पर चांदी 92203 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:20 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 170 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
International स्तर पर गोल्ड प्राइस
अगर हम बात करें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की तो यह 9:20 मिनट तक 2,344.99 डॉलर रही है। इसमें 18.94 डॉलर की भारी उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.18 परसेंट के आस पास का उछाल है। इस समय तक सोने की कीमत में जबरस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है।
International स्तर पर सिल्वर प्राइस
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव यह 9:20 मिनट तक 30.57 डॉलर रही है। इसमें 0.17 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.55 परसेंट के आस पास का उछाल दर्ज किया जा रहा है।
सर्राफ़ा बाजार में सोने के दाम
आज यानी चुनाव के रिजल्ट वाले दिन मंगलवार को सोने के दाम में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, दिल्ली सर्राफ़ा बाजार में 24 कैरट सोने के भाव 73020 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं अगर 22 कैरट गोल्ड की बात करें तो इसके दाम 66950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल और इराक युद्ध का असर भी गोल्ड के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। इस समय निवेशक गोल्ड में इन्वेस्ट करने से पहले विश्व के गोल्ड बाजार पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
IBJA के अनुसार सोने का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज गोल्ड गिरावट के साथ के कारोबार कर रहा है आज 72527 रुपए के स्तर पर खुला वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह में 71776 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ था।
IBJA के अनुसार चांदी का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी उछाल के साथ के कारोबार कर रही है आज यानी मंगलवार को 91286 रुपए के स्तर पर खुली है, वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह में 90217 रुपए की तेजी के साथ बंद हुई थी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान