Gold Price Today Sarafa Bazar: लगातार कई दिनों से सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। आज 22 अप्रैल को भी सराफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी आई है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, सेंट्रल बैंकों के द्वारा सोने की खरीदारी में तेजी और गोल्ड ईटीएफ इन्फ्लो में बढ़त की वजह से भी सोने के दाम में जोरदार तेजी आ रही है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार देशभर में मनाया जाना वाला है। इस त्यौहार से पहले सोने और चांदी का रेट क्या है, ये आप चेक कर सकते हैं।
आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today India)
सराफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 2750 रुपये उछलकर 93,050 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 27500 रुपये की तेजी के साथ 9,30,500 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यानी 21 अप्रैल को सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने ता रेट 90,300 रुपये पर था। ऐसे में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 9,03,000 रुपये पर था।
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट (24K Gold Price Sarafa Bazar)
22 अप्रैल को सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 3000 रुपये उछलकर 1,01,500 रुपये पर आ गई है। इससे पहले यानी 21 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 98,500 रुपये पर था। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 30,000 रुपये चढ़कर 10,15,000 रुपये पर है।
18 कैरेट सोने का भाव हुआ इतना (18K Sone Ka Bhav)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम आ 21 अप्रैल को 2250 रुपये उछलकर 76,140 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 22,500 रुपये चढ़कर 7,61,400 रुपये पर है। इससे पहले 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 7,38,900 रुपये पर था।
चांदी का दाम है इतना (Silver Price Today)
22 अप्रैल को 10 ग्राम चांदी का भाव 1010 रुपये पर है। इसके अलावा 100 ग्राम सिल्वर प्राइस 0,100 रुपये पर आ गई है और 1 किलोग्राम चांदी का रेट1,01,000 रुपये पर आ गया है। देशभर के अलग-अलग शहरों में सराफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का दाम लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, जयुपर में 1,010 रुपये पर है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?