Gold Rate Today: सोमवार को सराफा बाजार में सोने के भाव में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। इससे पहले 15 मई को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी। डॉलर में मजबूती और जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने सेफ हेवन एसेट यानी गोल्ड की डिमांड कम हुई ऐसे में ये गिरावट देखी गई थी।

Advertisement

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़े यह संकेत देते हैं कि फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, लेकिन फिलहाल नजरे रूस और यूक्रेन पर टिकी हैं। अगर इन देशों के बीच तनाव दोबारा बढ़ता है, तो सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग फिर से बढ़ सकती है, जिससे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सराफा बाजार में सोने की कीमत आज कितनी हुई है, ये आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

Advertisement

22 कैरेट सोने की कीमत (gold rate today news)

आज सोमवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 350 रुपये उछलकर 87,700 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम रविवार को 87,350 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 3500 रुपये चढ़कर 8,77,000 रुपये पर आ गया है। वहीं, रविवार को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 8,73,500 रुपये पर था।

Advertisement

24 कैरेट सोने की कीमत हुई इतनी (gold price news in hindi)

24K प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 380 रुपये उछलकर 95,660 रुपये पर गया है। इससे पहले 95,280 रुपये पर था। आज सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 3,800 रुपये चढ़कर 9,56,600 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को 9,52,800 रुपये पर थी।

Advertisement

Take a Poll

इतना महंगा हुआ 18 कैरेट सोने का भाव

सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 290 रुपये चढ़कर 71,760 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत रविवार को और शनिवार को 71,470 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 2900 रुपये चढ़कर 7,17,600 रुपये पर आ गया है और इससे पहले 7,14,700 रुपये पर था।

Advertisement

सोने की कीमत में आज हल्की बढ़त

Nirmal Bang Securities के मुताबिक, आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। कंपनी का कहना है कि भारतीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतें सीमित दायरे में या थोड़ी कमजोरी के साथ कारोबार कर सकती हैं। हालांकि, बीते छह महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर से तेजी आई है। इसकी वजह है US इकोनॉमिक ऑटलुक और बजट डेफिसिट को लेकर बढ़ती चिंता है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश ऑप्शन की ओर बढ़ा है।

Advertisement

इन शहरों में जानें लेटेस्ट 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव दिल्ली में 8770 रुपये पर है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम लखनऊ में 8770 रुपये पर आ गया है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत कानपुर में 8770 रुपये पर है।
  • 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत मुंबई में 8755 रुपये पर है।
  • कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8,755 रुपये पर है।

पिछले 5 दिनों में 22 कैरेट गोल्ड का भाव

पिछले 5 दिनों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत की बात करें तो, 15 मई को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 195 रुपये सस्ता हुआ था और ऐसे में कीमत 8,625 रुपये पर आ गई थी। इसके बाद 16 मई को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 110 रुपये उछलकर 8735 रुपये पर आ गया था। 17 मई और 18 मई को सोने की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था और गोल्ड की कीमत 8735 रुपये पर थी। इसके अलावा आज 19 मई को 8770 रुपये पर सोने का भाव आ गया है।

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव

आज कॉमैक्स पर सोने का रेट 1.05% की तेजी के साथ 3221.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई और यह नवंबर के बाद से सबसे कमजोर हफ्ता रहा है। इस गिरावट की बड़ी वजह रही अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड एग्रीमेंट रहा है। ऐसे में सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों की मांग घट गई, जिससे बाजार पर दबाव आया और कीमतों में गिरावट हुई।