MCX Gold Price Today, 16 May: सोने की कीमतों में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रहा. आज 16 मई को वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार में सोने का रेट गिर गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि कल कारोबार के आखिरी सेशन में मजबूती देखने को मिली थी. क्योंकि डॉलर कमजोर हुआ था और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ें भी कमजोर रहे थे. हालांकि, अब ऊपरी स्तरों से नरमी है. फिलहाल MCX पर सोने का रेट 93000 रुपए के अहम लेवल से नीचे फिसल गया है.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 350 रुपए की गिरावट के साथ 92800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी MCX पर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 330 रुपए की गिरावट के साथ 9590 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 103704 रुपए प्रति किलोग्राम है.
बुलियन मार्केट पर एक्सपर्ट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि गोल्ड की कीमतें सुबह के सेशन में थोड़े सुस्त जरूर दिखें, लेकिन यह बीते 6 महीने में सबसे तेज वीकली गिरावट है. दरअसल, डॉलर की मजबूती और ट्रेड वॉर की टेंशन कम होने की वजह से सेफ हेवन एसेट की डिमांड कमजोर हुई. इस हफ्ते के शुरुआत में यूएस और चीन ने अप्रैल में लागू हाई टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटा दिया. साथ ही अप्रैल में यूएस प्रोड्युसर प्राइसेज भी अचानक भी गिर गई. जबकि रिटेल बिक्री में ग्रोथ दिखी. इसके अलावा कंज्युमर प्राइसेज अनुमान से कमजोर रहे. इन आंकड़ों के अलावा कोर रिटेल सेल्स भी अनुमान से कमजोर रही. जबकि वीकली जॉबलेस क्लेम्स भी स्थिर रहे. उन्होंने कहा कि ये सभी आंकड़े ओवरऑल सेंटीमेंट को हायर साइड को सपोर्ट किया.
मानव मोदी ने कहा कि कल प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और गवर्नर जेरोम पॉवेल के कमेंस से मार्केट में वॉलेटैलिटी दिखी. पॉवेल ने वेट एंड वॉच की मंशा जाहिर की. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि एवरेज महंगाई के टारगेट पर फिर से विचार कर रहे. वहीं, ट्रंप ने कहा कि जब तक प्रेसिडेंट पुतिन से मुलाकात नहीं होगी तब तक यूक्रेन शांति मुश्किल लग रही. इस सबके बावजूद कॉमैक्स पर सोना 3200 डॉलर प्रति ऑन्स के पार टिकने में कामयाब रहा. हालांकि, चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत कीमतों पर असर डाल सकते हैं. फिलहाल आज 16 मई को कुछ हाउसिंग नंबर्स और मिशिगन कंज्युमर्स सेंटीमेंट पर फोकस रहेगा.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 3220 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे आ गया है. चांदी की कीमत भी 32.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है. इससे पहले सोने की कीमतों में कमजोर डॉलर और खराब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के वजह से उछल गया था.
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- 25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?