नई दिल्ली: सोने की वायदा कीमतों में गुरुवार को उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार शाम तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 0.72 फीसद या 303 रुपये की बढ़त के साथ 42,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव गुरुवार शाम 0.27 फीसद या 115 रुपये की गिरावट के साथ 42,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में बुधवार से 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। देश भर में लॉकडाउन के कारण हाजिर सोने के बाजार गुरुवार को भी बंद रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इसकी संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा की है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो वहां गुरुवार शाम सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.20 फीसद या 3.25 डॉलर की बढ़त के साथ 1,620.15 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसद की बढ़त के साथ 14.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
वायदा बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें, तो इसमें गुरुवार शाम गिरावट देखी जा रही थी। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव गुरुवार शाम 0.89 फीसद या 373 रुपये की गिरावट के साथ 41,333 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका