Aaj Sone Ka Dam : आज यानी 29 मई बुधवार को दुबई में सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया है, आज दुबई में 24 कैरट सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। दुबई में 22 कैरट सोने का भाव भारतीय रुपए में 49,072.38 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 59,866.49 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इन दिन भारत में भी सोने के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए ये समय काफी चिंताजनक हो सकता है।

Advertisement

आज 24 कैरट सोने के भाव तेज होते दिख रहे हैं। दुबई में 24 कैरट सोने के रेट 64,741.98 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 64,628.60 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Advertisement

18 कैरट सोने के दाम में भी कमीं देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 49,072.38 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 48,981.67 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

पिछले एक महीने से दुबई में भी सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है, उसी कड़ी में आज एक बार फिर दुबई में 18 से 24 कैरट गोल्ड प्राइस में तेजी दिख रही है। इस समय नजर डालें तो इजराइल और ईरान युद्ध की वजह से भी सोने के भाव में इतना ज्यादा फेरबदल देखने को मिल रहा है। दुबई में सोने की डिमांड हमेशा से ही बहुत ज्यादा रहती है।

Advertisement

MCX पर गोल्ड का कारोबार

इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने के दाम 72062 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:27 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 118 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

MCX पर चांदी का कारोबार

आज एमसीएक्स पर चांदी 95739 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 2:27 तक एमसीएक्स चांदी 291 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रही है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

इस समय अगर नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम की तो 2:30 मिनट तक 2,345.91 डॉलर रही है। इसमें 13.98 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.59 परसेंट के करीब की गिरावट थी। गोल्ड इस समय तक गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव

Advertisement

इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर प्राइस 2:30 मिनट तक 32.03 डॉलर रही है। इसमें 0.03 डॉलर गिरावट दर्ज की गई है। यह 0.09 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में गोल्ड उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 67250 रुपए हैं, वहीं एक दिन पहले 67000 रुपए था।

Advertisement

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9770 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9650 रुपए था। आज 100 ग्राम चांदी के दाम में 120 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।