नयी दिल्ली। साल 2020 गोल्ड निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहा है। गोल्ड के निवेशकों को इस साल में अब तक शानदार रिटर्न मिला है। सबसे बड़ी बात ये है कि कोई भी दूसरा निवेश विकल्प इतना रिटर्न नहीं दे सका, जितना गोल्ड ने दिया है। इस साल में कोरोना के कहर से शेयर बाजार लुढ़क गया, इससे म्यूचुअल फंड्स के रिटर्न गिरे और ब्याज दरों में भी गिरावट आई। बुरे समय में गोल्ड ने निवेशकों का बहुत साथ दिया है। हालांकि जहां गोल्ड ने निवेशकों की पूंजी में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है, वहीं खरीदारी करने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्योंकि गोल्ड के दाम काफी ऊपर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं इस साल में कितना रहा गोल्ड का रिटर्न और क्या है इसकी वजह।
22 कैरेट सोने का भाव 1 जनवरी को 38,200 रु था, जो 18 जुलाई 2020 तक 47,460 रु पर पहुंच गया। यानी 22 कैरेट सोने का रिटर्न 24 फीसदी रहा है। इसी तरह 24 कैरेट सोने का भाव 1 जनवरी को 39,100 रु था, जो 18 जुलाई को 48,460 रु तक पहुंच गया। इस लिहाज से 24 कैरेट ने भी 24 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। गोल्ड को संकट के समय निवेश के मामले में सुरक्षित माना जाता है। यही वजह है कि कोरोना जैसी मुसीबत के समय निवेशक इक्विटी के बजाय सोने का रुख करते हैं। इसी से सोने का भाव भी बढ़ता है।
गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड निवेश देखने को मिल रहा है। इससे सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है। गोल्ड ईटीएफ में इलेक्ट्रॉनिक रूप में सोने में निवेश किया जाता है। वे सोने की कीमतों को ट्रैक करते हैं। गोल्ड ईटीएफ बेहद सुरक्षित और इमरजेंसी के दौरान बेचने के मामले में बहुत लिक्विड होते हैं, यानी आप इन्हें आसानी और जल्दी बेच सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में सोने में कुछ और उछाल आ सकता है। इसकी वजह है निवेशकों के पास फिलहाल बहुत अधिक निवेश विकल्प न होना। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनाई गई आसान मौद्रिक नीति, लिक्विडिटी को मजबूत और ब्याज दरों को कम रखेगी। इन दोनों से सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
- यूटीआई गोल्ड ईटीएफ : 1 साल का रिटर्न 38.89 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 19.61 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 12.34 फीसदी रिटर्न
- एचडीएफसी गोल्ड फंड : 1 साल का रिटर्न 40.86 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 19.24 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 12.07 फीसदी रिटर्न
- कोटक गोल्ड फंड रेगुलर प्लान : 1 साल का रिटर्न 42.51 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 19.68 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 12.58 फीसदी रिटर्न
- निप्पॉन इंडियन ईटीएफ गोल्ड बीईईएस : 1 साल का रिटर्न 39.17 फीसदी, 3 साल का रिटर्न 19.43 फीसदी और 5 साल का रिटर्न 12.24 फीसदी रिटर्न
More Articles
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?