नयी दिल्ली। यदि आप नए साल 2021 में कर्ज से मुक्त होना चाहते हैं तो सबसे पहले बड़े कर्ज और ज्यादा ब्याज दर वाले कर्ज को समाप्त करें। जैसे कि पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर ऊंची ब्याज दर होती है। असुरक्षित या अनसिक्योर्ड लोन होने के कारण आपको यहां ज्यादा ब्याज चुकाना होगा, इसलिए ऐसे लोन से सबसे पहले पीछा छुटाएं। आप लोन के भार को कम करने के लिए अपनी बचत का सहारा ले सकते हैं। एक दूसरा ऑप्शन भी है। ऊंची ब्याज दर वाले लोन को खत्म करने के लिए कम ब्याज दर वाला लोन लें। 2020 आर्थिक लिहाज से बेहद खराब रहा। कोरोना के कारण लगभग सभी लोग प्रभावित हुए। इसलिए पैसों की जरूरत इस समय किसी को भी हो सकती है। अगर आप भी ऐसे ही जरूरतमंदों में शामिल हैं तो गोल्ड लोन एक अच्छा ऑप्शन है। यहां हम आपको उन 10 बैंको की जानकारी देंगे, जहां इस समय सबसे सस्ता गोल्ड लोन मिल रहा है।
आपको इस समय 5 लाख रु तक का गोल्ड लोन केवल 7 फीसदी की ब्याज दर पर मिल जाएगा। लोन को चुकाने की अवधि 3 साल की है। इतनी कम ब्याज दर पर 5 लाख रु का लोन पंजाब एंड सिंध बैंक में मिल रहा है। इस लिस्ट में बैंक ऑफ इंडिया दूसरे स्थान पर है जो 7.35 फीसदी की दर पर लोन दे रहा है। 7.5 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई। यानी एसबीआई इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
सस्ता गोल्ड लोन देने के मामले में केनरा बैंक 7.65 फीसदी के साथ चौथे, कर्नाटक बैंक 8.38 फीसदी के साथ पांचवे, इंडियन बैंक, यूको बैंक और फेडरल बैंक 8.50 फीसदी के साथ संयु्क्त रूप से छठे, पंजाब नेशनल बैंक 8.75 फीसदी के साथ सातवें और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.85 फीसदी के साथ आठवें नंबर पर शामिल है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस समय 9.05 फीसदी ब्याज पर गोल्ड लोन दे रहा है।
इन बैंकों के अलावा 4 एनबीएफसी (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) भी सस्ता गोल्ड लोन दे रही हैं। इनमें आईआईएफएल फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरम फाइनेंस शामिल हैं। ये कंपनियां क्रमश: 9.24 फीसदी, 11 फीसदी, 11.90 फीसदी और 12 फीसदी की ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रही है। यहां बताईं गईं ब्याज दरें 24 दिसंबर को वेबसाइटों से देखी गई हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएमआई की कैल्कुलेशन 5 लाख रुपये के लोन के तीन साल की अवधि के आधार पर की जाएगी। आप खुद भी इस राशि के लिए ऑनलाइन ईएमआई कैल्कुलेटर से अपनी चुकाई जाने वाली ईएमआई की गणना कर सकते हैं।
ब्याज की कम दर के चलते लोग गोल्ड लोन की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। गोल्ड लोन लेने में समय भी कम लगता है। पर्सलन लोन के मुकाबले गोल्ड लोन में पैसा जल्दी मिलता है। गोल्ड लोन के लिए आपको गोल्ड और आधार कार्ड की जरूरत होगी। आपको अधिकतम 1 घंटे में लोन मिल जायेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान