नई द‍िल्‍ली: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इस सप्‍ताह की बात करें तो सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। बजट के बाद लगातार सोने के भाव गिर रहे हैं। ऐसा इसल‍िए हो रहा है क्‍योंक‍ि बजट में सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है तब से सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है।

Advertisement

5 दिन में गिरा सोने का भाव
इस सप्‍ताह 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 8 फरवरी के बंद भाव से लेकर 12 फरवरी तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमत में गि‍रावट आई है। सोने के हाजिर भाव में 126 रु की गि‍रावट आई है जबकि चांदी 47 रु लुढ़की। इतना के बाद भी ऑल टाइम हाई से अभी भी सोना में भारी ग‍िरावट आई है जबकि चांदी तो जबरदस्‍त लुढ़की है।

Advertisement

प‍िछले हफ्ते सोने-चांदी कितना उछला

8 फरवरी सोमवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47389 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47512 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68353 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68424 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

9 फरवरी मंगलवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47967 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 48045 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69518 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69948 रुपये/ किलो ग्राम पर था

10 फरवरी बुधवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 48021 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47953 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69114 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68983 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

11 फरवरी जनवरी गुरुवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47842 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47968 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67962 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68266 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

12 फरवरी शुक्रवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47528 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47386 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68405 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68377 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

ऑल टाइम हाई से 8868 रुपये सस्ता, चांदी भी 7631 रु लुढ़की

देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्‍त में सोना 47386 रुपये/10 ग्राम पर है और चांदी 68377 रुपये/ किलो ग्राम पर है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 8868 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 7631 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।

पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसद की तेजी

कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसद से अधिक की वृद्धि की थी, जबकि चांदी लगभग 50 फीसद बढ़ गई थी। सोने को महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट से सुरक्षा देने वाला माना जाता है। बता दें देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।