नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की स्थिति चल रही है। लॉकडाउन का असर देश में सोने की मांग पर भी पड़ी है। भारत में सोने के आयात में जबरदस्त गिरावट आई है। पिछले महीने यानी मार्च में देश का स्वर्ण आयात सालाना आधार पर 73 फीसद से अधिक गिर गया है। इस तरह मार्च महीने में देश का स्वर्ण आयात 6.5 सालों के निचले स्तर पर रहा है।
देश के स्वर्ण आायत में यह गिरावट घरेलू कीमतों में रिकॉर्ड तेजी और लॉकडाउन के चलते औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के बाधित रहने के चलते आई है। वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। वहीं देश में 25 मार्च से ही 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इसकी चेन को तोड़ना जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है।
लॉकडाउन के कारण सोने की रिटेल मांग पूरी तरह रुक गई है, जिसका असर स्वर्ण आयात में गिरावट के रूप में देखने को मिला है। भारत दुनिया का दूसरा सोने का बड़ा उपभोक्ता देश है। देश ने मार्च महीने में सिर्फ 25 टन सोने का ही आयात किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि से 93.24 फीसद कम है। रॉयटर्स के अनुसार, यह जानकारी उन सूत्रों द्वारा बतायी गई है, जो मीडिया को जानकारी देने के लिए आधिकारिक रूप से उत्तरदायी नहीं हैं।
वहीं सूत्रों के अनुसार, मार्च महीने में आयात करीब 63 फीसद गिरकर 1.22 बिलियन डॉलर पर रहा है। यहां आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण इस समय देश भर में सोने के हाजिर बाजार बंद हैं। वहीं, माहावीर जयंती होने के कारण सोमवार को सोने-चांदी का वायदा बाजार भी बंद है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो जानकारी के अनुसार, सोमवाह दोपहर सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.98 फीसद या 15.81 डॉलर की तेजी के साथ 1,636.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति