नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में उठा-पटक जारी है। कई दिनों से दोनों धातुओं में बदलाव देखने को मिल रही है। आज लगातार दूसरे दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी ने बड़ी छलांग लगाई है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 47000 रुपए के आंकड़े के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 70000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
191 रु की गिरावट के साथ 46446 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल बुधवार को 24 फरवरी को सोना 46838 पर बंद हुआ था। आज 25 फरवरी गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 201 रुपये गिरावट 46637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 191 रु की गिरावट के साथ 46446 रुपये पर बंद हुआ।
46 रु की तेजी के साथ 70225 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 24 फरवरी को चांदी 69226 पर बंद हुई थी। वहीं आज 25 फरवरी को जबकि चांदी 953 रुपये महंगी होकर 70179 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 46 रु की तेजी के साथ 70225 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34978 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 70179 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9754 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने के आज के बंद भाव 46446 रु प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम रेट से 9754 रुपए तक गिर चुका है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका