Gold Rate: भारत में लगातार सोने और चांदी की कीमतें ऊपर की ओर जाती जा रही है। इसी वजह से सोने और चांदी को शादी के सीजन में खरीदना काफी कठिन को रहा है। भारत में सोने और चांदी के रेट में जो लगातार तेजी आ रही है इसकी वजह वैश्विक मांग भी है। ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसी वजह से देश में भी सोने और चांदी के दाम ज्यादा होते जा रहे है।
आज यानी 11 जनवरी 2023 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज कल के मुकाबले बहुत धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा है। सोना आज दोपहर एमसीएक्स पर 0.17 प्रतिशत की तेजी दिखी और इसके साथ 55807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर सोने के ये दाम इसके फरवरी वायदा के लिए हैं।
आज दोपहर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शानदार कारोबार कर रहा था और आज दोपहर इसका रेट 70,000 रुपये प्रति किलो के बेहद नजदीक पहुंच गए थे। आज एमसीएस पर चांदी 0.93 की तेजी देखी गई और ये 68999 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही थी। यह रेट मार्च वायदा के लिए दिखाई दे रहे थे।
अगर हम दुबई में सोने की कीमत की बात करें, तो आज सोने के रेट ऊपरी दायरे में कारोबार कर रहा था। आज दुबई में 24 कैरेट शुद्धता वाला एक ग्राम सोना लगभग 227.25 दिरहम (यूएई की करेंसी) में मिल रहा है वहीं, आज अगर 10 ग्राम सोना लेना है, तो फिर इसके लिए आपको दुबई में लगभग 2272.50 दिरहम का खर्च करना होगा। इस प्रकार कल के मुकाबले आज दुबई में सोना सस्ता महंगा हुआ है।
भारत के मुकाबले कितना सस्ता है सोना
अगर हम भारत के मुकाबले देखे, तो आज दुबई में सोना सस्ता मिल रहा था। अगर आज आप 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने के लिए आपको दुबई में करीब 46,735.63 रुपये का खर्च करना होगा। वही, आपको बताया है कि अगर आज आपको देश में 10 ग्राम सोना है, तो फिर इसके लिए आपको करीब 55807 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्रकार देश में और दुबई में सोने के रेट में अंतर देखे, तो ये 9071.37 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है-(55807-46735.63=9071.37 रुपये सस्ता)
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति