नयी दिल्ली। अगर आप इस समय सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल आज सोमवार को फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। 5 अप्रैल 2021 को सोना और सस्ता हो गया। सोने के दाम 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 45400 रु पर आ गया है। सोने के अलावा सोमवार को चांदी के दाम भी गिरे। आज सुबह के शुरुआती कारोबार में ही सोने और चांदी के रेट गिरे।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। सोने का रेट 56 रु गिर कर प्रति 10 ग्राम 45362 रु आ गया। एमसीएक्स पर जून डिलिवरी वाले सोने का रेट भी नीचे गिरा है। यह 0.04 फीसदी घट कर प्रति 10 ग्राम 45400 रु पर है। हालांकि अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमतों में 16 रु की मामूली तेजी रही। इससे यह प्रति 10 ग्राम 45641 रु पर पहुंच गया। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो 204 रु गिर कर 64885 रु पर आ गयी।
इधर दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48450 रु पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 44410 रु पर है। वैसे बताते चलें ति भारत में ज्वेलरी तैयार करने में 22 कैरेट वाले सोने का इस्तेमाल ही होता है।
पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रु प्रति 10 ग्राम के आज तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। तब से मौजूदा स्तरों तक यह 11,500 रु सस्ता हो चुका है। इस लिहाज से यह सोना खरीदने का बढ़िया समय है। हालांकि जानकार मानते हैं कि आने वाले समय में सोने पर थोड़ा दबाव रहेगा। फिलहाल सोने में आई गिरावट के पीछे अमेरिका में घोषित किया गया राहत पैकेज है।
वैसे भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। इससे निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकाल कर सोने में लगा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो सोने की की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिलेगी। पिछले साल भी कोरोना के बीच सोने की कीमतों में काफी तेजी देखी गयी थी। इसके बाद निवेशकों ने सोने से अपना मुनाफा काट लिया, जो सोने की कीमतों के नीचे आने का एक अहम कारण रहा।
भारतीयों के लिए सोना सबसे कीमती और पसंदीदा कमोडिटी है। सोने का उपयोग न केवल ज्वेलरी के रूप में, बल्कि एक निवेश ऑप्शन की तरह भी किया जाता है। सोने में निवेश मुद्रास्फीति (महंगाई) और मुद्रा जोखिम (करेंसी रिस्क) से बचने का एक शानदार तरीका है। गोल्ड ट्रेडिंग पैसे कमाने के सबसे आसान तरीकों में से भी है। सोने का उपयोग उन आभूषणों को बनाने के लिए किया जा सकता है जिन्हें बेच कर भी मुनाफा कमाया जा सकता है। कुल मिला कर सोने को लंबे समय से भारत सहित दुनिया भर में बेहद पसंद किया जाता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका