नई दिल्ली: आज महंगा हो गया सोना-चांदी। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत एक बार फिर से 50000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई और सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आ गई है।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 846 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50045 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49782 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 2,244 रुपये महंगी होकर 64392 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 63839 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना भी 45841 रुपये पर की तेजी से साथ खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50045 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45841 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37534 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64392 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.39 फीसद या 195 रुपये की बढ़त के साथ 50,141 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी दिखाई दी। सोने की कीमतों के विपरीत चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.12 फीसद या 79 रुपये की गिरावट के साथ 65,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
More Articles
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?