नयी दिल्ली, अप्रैल 13। आज सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गयी। अप्रैल में सोने के दाम लगातार ऊपर चढ़ रहे थे। मगर बीते 2 दिनों में सोना सस्ता हुआ है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। ऐसे में सोना खरीदारों के लिए अच्छा मौका है। आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46352 रु पर आ गया है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई। आज चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 733 रु कम हो गया है।
सोना एक बार फिर से सस्ता हुआ है। आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 193 रु की गिरावट आई। इससे 24 कैरेट वाला सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46,352 रु रह गया। चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 733 रु की कमी दर्ज की गयी है। इस गिरावट के साथ चांदी का रेट प्रति किलोग्राम 66444 रु रह गया है। आगे जानिए सोने की अलग-अलग कैटेगरी का रेट।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46166 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 42458 रु, और 18 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 34764 रु रह गया। भारत में ज्वेलरी आम तौर पर 22 कैरेट सोने से तैयार की जाती है। उधर एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर का दाम प्रति 10 ग्राम 46580 रु पर है। जून डिलीवरी वाले सोने का रेट 0.35 फीसदी ऊपर चढ़ा।
7 अगस्त 2020 को सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56200 रु पर पहुंच गया था। उस हिसाब से सोने का मौजूदा रेट (46375 रु) 10000 रु कम है। यानी सोना अपने उच्चतम स्तर से लगभग 10000 रु सस्ता हो चुका है। 2021 में अब तक जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि अप्रैल में सोना थोड़ा संभला है।
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर सोना 24 कैरेट का सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
आपको सोना घर लाने पर उसे चेक करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी अगर आप सोना खरीदते समय हॉलमार्क देख लें। हॉलमार्क सोना के असली होने का पक्का प्रमाण होता है। यह प्रमाण ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड देता है। आपने हॉलमार्क की बात सोने के विज्ञापनों में भी सुनी होगी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका