नई दिल्ली, सितंबर 1। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं। मगर सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे पहले कल 31 अगस्त को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट आई थी। इस समय सोने का भाव 47000 रु के ऊपर बरकरार है। आगे जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट।
बुधवार 01 सितंबर को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 48 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47239 रु से चढ़ कर 47287 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 445 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63402 रु से गिर कर 62957 रु पर आ गए।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 48 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47098 रु और 22 कैरेट वाला सोना 44 रु महंगा होकर 43315 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 36 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 35465 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 28 रु चढ़ कर 27663 रु पर पहुंच गया।
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
16 जून 2021 से देश में केवल हॉलमार्क वाले जेवर बिक पाएंगे। क्योंकि देश में सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू हो चुका है। जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति