नई दिल्ली, जनवरी 5। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के दामों में बढ़ोती देखने को मिली है। आज 05 जनवरी को सोना एक बार फिर से महंगा हुआ है। सोने का रेट 48000 रु के ऊपर आ गया है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 61500 रु के ऊपर पहुंच गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
बुधवार 5 जनवरी को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 159 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47967 रु से चढ़ कर 48126 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 162 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 61496 रु से चढ़ कर 61658 रु पर आ गए हैं।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 158 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47933 रु और 22 कैरेट वाला सोना 145 रु महंगा होकर 44083 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 120 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36095 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 93 रु चढ़ कर 28154 रु पर आ गया।
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने से मिलने वाला रिटर्न, जिसे मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव वाला ऑप्शन माना जाता है, लंबे समय से कमजोर बना हुआ है। वास्तव में, सोने ने 2021 में लगभग शून्य प्रतिशत का रिटर्न दिया और पिछले एक दशक में भी सोने का रिटर्न लगभग 5.25 प्रतिशत के सीएजीआर का रहा है। वार्षिक मुद्रास्फीति लगभग 5-7 प्रतिशत के करीब चल रही है, ऐसे में एक एसेट क्लास के रूप में सोने का रिटर्न लगभग नकारात्मक रहा है।
सोने के 2022 में बहुत अधिक रिटर्न देने की संभावना नहीं है। सोने ने मौजूदा समय में अपनी चमक खो दी है, लेकिन निवेशक इसमें 5-7 फीसदी पैसा रखें। मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में सोने में निवेश आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता प्रदान करने के लिए जरूरी है। मौजूदा स्तरों पर सोना जमा करने का एक अच्छा मौका है। विशेष रूप से जब तीसरी लहर का जोखिम सामने खड़ा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका