नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। सोना आज सस्ता हो गया। सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर से आज गिरावट देखने को मिली है। कल 29 दिसंबर को सोना 50078 पर बंद हुआ था। जबकि देशभर के सर्राफा बाजारों में 30 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 39 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 50,039 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 68 रु की गिरावट के साथ 49971 रुपये पर बंद हुआ।
बात करें चांदी कि तो कल यानी 29 दिसंबर को चांदी 67086 पर बंद हुई थी। वहीं आज 30 दिसंबर को चांदी 143 रुपये सस्ती होकर 67,229 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 133 रु की गिरावट के साथ 67096 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45836 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37529 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67229 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव बुधवार सुबह 0.04 फीसद या मात्र 19 रुपये की गिरावट के साथ 50,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.10 फीसद या 48 रुपये की गिरावट के साथ 50,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने के विपरीत चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.52 फीसद या 356 रुपये की तेजी के साथ 68,453 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी तेजी देखने को मिली।
More Articles
- Silver Price Today: फिर से चांदी हुई सस्ती! क्या आज खरीदने का है सही मौका? जानें 17 जुलाई का नया भाव
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!
- GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?