Gold and Silver rate: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शाम सोने की कीमत 60474 रुपये रही। यह रेट आज सुबह 60512 रुपये था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 38 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement

वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 60646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 172 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Advertisement

इसके अलावा आज चांदी का रेट 71496 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 71745 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 249 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं चांदी का यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 71808 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 312 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट

सोने अपने ऑलटाइम हाई से 1,172 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 4,968 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।

Gold Rate ने छुआ Share Market का आसमान, अभी और कमाई कराने के आसार | Good Returns
Advertisement

एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 110.00 रुपये की गिरावट के साथ 60,035.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 483.00 रुपये की गिरावट के साथ 72,175.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 7.73 डॉलर की गिरावट के साथ 1,974.84 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

Advertisement