Gold and Silver rate: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शाम सोने की कीमत 58836 रुपये रही। यह रेट आज सुबह 58843 रुपये था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 7 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 58969 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 133 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
इसके अलावा आज चांदी का रेट 70241 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 70160 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 81 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं चांदी का यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 70211 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 30 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।
जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोने अपने ऑलटाइम हाई से 2,810 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 6223 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की 5 अक्टूबर 2023 की फ्यूचर ट्रेड 139.00 रुपये की गिरावट के साथ 58,835.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 सितंबर 2023 की फ्यूचर ट्रेड 246.00 रुपये की तेजी के साथ 70,200.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 3.56 डॉलर की तेजी के साथ 1,905.66 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 22.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?