नई दिल्ली, फरवरी 22। भारतीय सर्राफा बाजार ने आज यानी मंगलवार 22 फरवरी की शाम सोने-चांदी के रेट्स जारी कर दिए गए हैं। बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले आज सोने-चांदी के बंद भाव में तेजी आया है। सोने-चांदी के द‍िनभर के भाव की बात करें तो तेजी के बाद गि‍रावट के साथ बंद हुआ बाजार। आपको बता दें कि सोने-चांदी के रेट रोजाना दो बार जारी किए जाते हैं। पहली बार रोजाना सुबह रेट जारी होते हैं, तो दूसरी बार शाम को। जी हां सर्राफा बाजार में बाजार खुलते ही सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्‍त तेजी देखने को म‍िली थी। इस तरह 22 फरवरी को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने के बंद कीमतों में हल्‍की गि‍रावट देखा गया था। तो अगर आप आज सोना और चांदी में निवेश करने वाले है तो पहले हमारी पूरी खबर पढ़ लें।

Advertisement

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

करीब 5,653 रुपए गिर चुका है सोना
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज मंगलवार को 22 फरवरी घरेलू बाजार में सोने में हल्‍की ग‍िरावट आई है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 5,653 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 50547 रु प्रति 10 ग्राम पर खुला है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 5,653 रुपए तक लुढ़क चुका है।

छलांग लगाया सोना-चांदी की कीमत आज, चेक करें दिन भर में क्‍या रहा सोने-चांदी का भाव

458 रु तेजी के साथ खुला बाजार

बीते सप्‍ताह 21 फरवरी सोमवार को सोना 50089 पर बंद हुआ था। आज 22 फरवरी को मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 458 रुपये तेजी होकर 50547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 416 रु ग‍िरकर 50131 रुपये पर बंद हुआ।

995 रु तेजी होकर बंद हुई चांदी
बीते सप्‍ताह 21 फरवरी सोमवार को चांदी 63661 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 22 फरवरी को जबकि चांदी 995 रुपये तेजी होकर 64656 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 284 रु ग‍िरकर 64372 रु पर बंद हुई।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50345 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46301 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37910 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64656 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध

आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

52 हजार तक जा सकता है सोने का भाव

जानकारों की मानें तो सोने में अभी तेजी के पूरी संभावना है क्योंकि महंगाई कंट्रोल नहीं हो पा रही है। हालांकि, समय समय पर प्रॉफिट बुकिंग होता रहेगा। इंटरनेशनल मार्केट में सोना करेक्शन के साथ अगले तीन-चार महीने में 2000 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। इस दौरान एमसीएक्‍स पर सोना 52 हजारी हो सकता है। हाल ही में भारत का पहला सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को शुरू किया गया है। इसकी मदद से निवेशक सिल्वर में निवेश कर सकते हैं। अभी तक गोल्ड में निवेश को लेकर तमाम विकल्प उपलब्ध थे। अब सिल्वर में भी निवेश के विकल्प उपलब्ध हैं। सिल्वर का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर पैनल और मेडिकल डिवाइस बनाने में भी किया जाता है।