बुधवार यानी आज सोने और चांदी के दामों में तेजी देखी गई है। आपको बता दें कि गोल्ड और सिल्वर दोनों में ही 190 रुपए की तेजी आई है। कारोबारियों के अनुसार दिवाली के बाद मांग कमजोर बनी हुई थी, लेकिन विदेशों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपए पर दबाव को देखते हुए आयात महंगा पड़ने से कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा।
आपको बता दें कि धनतेरस के बाद से लगातार सोने और चांदी के दामों में कमी हुई थी, जिससे की बाजार में मंदी छाई हुई थी। दिवाली के बाद स्थानीय बाजार में हालांकि ग्राहकी कमजोर थी लेकिन विदेश के तेज भाव के समाचारों से सोने के मानक 190 रुपए चढ़कर 39,710 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,540 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चांदी 190 रुपए बढ़कर 47,690 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा में 133 रुपए चढ़कर 46,264 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमशः 920 रुपए और 930 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।
न्यूयार्क में सोना 1497.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास मजबूत रहा। चांदी में कारखाने वालों की मांग रहने से इसका भाव भी 18 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत रहे।
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका