मुंबई। कोरोना के कहर के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में आई तेजी से सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों से शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदे में पिछले सत्र में 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार की रिकॉर्ड उंचाई बनाने के बाद सोने का भाव 46000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे आ गया है। एमसीएक्स पर सोना गुरुवार को 47327 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था, जो कि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। कमोडिटी बाजार के जानकारों ने बताया कि शेयर बाजार में आई तेजी के कारण पीली धातु के भाव पर दबाव आया है, लेकिन सोने में बहरहाल फंडामेटल्स तेजी के हैं, क्योंकि कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण वैश्विक मंदी की आशंका बनी हुई है।
देश के सबसे बड़े कमोडिटी वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर मध्यान्ह 12.38 बजे सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 1278 रुपये यानी 2.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 45980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था। जबकि इससे पहले सोने का भाव 45614 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसला। वहीं चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 1280 रुपये यानी 2.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 42975 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले चांदी का भाव 42752 रुपये प्रति किलो तक फिसला।
उधर, अंतराष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के जून अनुबंध में पिछले सत्र से 18.45 डॉलर यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 1713.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था। बता दें कि 14 अप्रैल को कॉमेक्स पर सोने का भाव 1788.80 डॉलर प्रति औंस तक उछला था। कॉमेक्स पर चांदी के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 15.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।
जब से दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप छाया है, तभी से गोल्ड और सिल्वर के रेट बढ़ रहे हैं। लोगों केा शेयर बाजार में अब निवेश में डर लग रहा है। लेकिन पिछले हफ्ते निवेशकों को लगा कि सरकारें कोरोना महामारी पर कंट्रोल कर लेंगी। इसके चलते गोल्ड की जगह लोगों ने फिर से शेयर में पैसा लगाना शुरू कर दिया। यही कारण है कि गोल्ड का रेट गिरा और शेयर बाजार में शेयरों की कीमत बढ़ी। लेकिन आगे कैसा वातावरण रहेगा यह अभी कहा नहीं जा सकता है।
More Articles
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!