Gold and Silver rate : आज सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छा दिन रहा है। आज सोना और चांदी दोनों के रेट में तेजी के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड भी बना है। जानिए आज सोना और चांदी कितना महंगे हुए।
जानिए बाजार में आज सोने का क्लोजिंग रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज शाम सोने की कीमत 60880 रुपये रही। यह रेट आज सुबह 60743 रुपये था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 137 रुपये की तेजी दर्ज हुई है।
वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 60880 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 267 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ है।
इसके अलावा आज चांदी का रेट 75869 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 75621 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 248 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं चांदी का यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 74940 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 929 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई।
जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट
सोना अब ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था। आज से पहले सोने के रेट ने ऑलटाइम हाई 5 अप्रैल 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 60781 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई के स्तर पर आज बंद हुई है। आज से पहले चांदी का ऑलटाइल हाई 75,000 रुपये था, जो अप्रैल 2011 में बना था।
एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की 5 जून 2023 की फ्यूचर ट्रेड 283.00 रुपये की तेजी के साथ 60,911.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 387.00 रुपये की तेजी के साथ 76,300.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 8.13 डॉलर की तेजी के साथ 2,026.37 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 25.61 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका