नई दिल्ली, अप्रैल 1। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़े काम की खबर है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोने और चांदी की कीमतों आज तेजी आई है। लेकिन शाम को सोने और चांदी के बंद बाजार भाव में सुबह की तुलना गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है। अगर आज सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि आज गोल्ड-सिल्वर के रेट बढ़ गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी के बंद भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के बहुत करीब पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 67 हजार के स्तर पर आ गई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,378 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,378 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
184 रु गिरकर 51638 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 31 मार्च गुरुवार को सोना 51484 पर बंद हुआ था। आज 1 अप्रैल को शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 338 रुपये तेजी होकर 51822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 184 रु गिरकर 51638 रुपये पर बंद हुआ।
284 रुपये प्रति किलो तेज होकर 66889 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 31 मार्च को गुरुवार को चांदी 66990 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 1 अप्रैल को शुक्रवार को जबकि चांदी 183 रुपये तेज होकर 67173 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 284 रु गिरकर 66889 रु पर बंद हुई।
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51822 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51615 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47469 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38867 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67173 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38729 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66889 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका