नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज फिर गिरावट देखी गई है। लॉकडाउन के बीच लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज यानी मंगलवार को सोमवार के मुकाबले सोना 362 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 46000 के नीचे आ गया है। सोमवार को भी गोल्ड 999 सस्ता होकर 46336 रुपये पर बिका था। वहीं आज चांदी 999 भी 520 रुपये कमजोर हुई है। जबकि सोना वायदा मंगलवार को 338 रुपये गिरकर 45,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
बता दें कोरोना वायरस के कहर के बीच 3 मई तक जारी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना वायदा मंगलवार को 338 रुपये गिरकर 45,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कमजोर हाजिर मांग और मुनाफा वसूली के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोना वायदा का भाव 0.73 फीसद गिर गया। 45,853 रुपये प्रति 10 ग्राम रेट से डिलिवरी के लिए सोना वायदा 15,434 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं अगस्त डिलिवरी के लिए सोने के भाव में 353 रुपये की कमजोरी देखी गई। 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से 4366 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.53 प्रतिशत गिरकर 1,714.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
जानिए क्यों आई सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
आपको बता दें कोरोना वायरस के कहर के बीच 3 मई तक जारी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 28 अप्रैल 2020 को सोने-चांदी के रेट में गिरावट आई और 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45974 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 45790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत 41530 रु/किलोग्राम रहा। सोना वायदा मंगलवार को 338 रुपए नीचे गिर गया। जानकारों के मुताबिक कमजोर हाजिर मांग और मुनाफा वसूली के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी के लिए सोना वायदा का भाव 0.73 प्रतिशत तक गिर गया। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.53 प्रतिशत गिरकर 1,714.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका