नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई है। सोना खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए सही मौका है। शादी की सीजन चल रहा है तो ऐसे में सोना खरीदने का बढ़िया मौका। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी कटौती देखने को मिली।
फिर गिरे सोने-चांदी के भाव
सर्राफा बाजारों में आज फिर सोने-चांदी के भाव गिरे हैं। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 94 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर होकर 49097 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49046 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी 169 रुपये सस्ती होकर 62431 रुपये प्रति किलो पर खुली, शाम को 62232 रु पर बंद हुई। वहीं 22 कैरेट सोना भी 86 रुपये सस्ता होकर 44973 रुपये पर आ चुका है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 36823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62431 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
कोरोना वैक्सीन की खबर के वजह सोने की कीमत में गिरावट की एक बड़ी वजह है। कोरोना वैक्सीन की आने की खुशी शेयर बाजार पर देखने को मिल रही है। वैक्सीन की तेजी के कारण निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य निवेशों में डाल रहे हैं, जिसके चलते सोने में बिकवाली शुरू हो गई है। सोने से होल्डिंग कम हो रही है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। बाजार जानकारों की माने तो कोरोना वैक्सीन के टलते शेयर बाजार में उछाल के साथ-साथ सोने में बिकवाली बढेंगी। सोने से होल्डिंग कम हो रही है , जिसके चलते कीमत में गिरावट आएगी और सोना गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। बहीं बाजार जानकारों की माने तो फरवरी 2021 तक सोने की कीमत गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच सकते हैं, जबकि चांदी की कीमत 62000 रुपए तक पहुंच सकता है।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?