नई दिल्ली: कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन आज सोना खरीदना महंगा पड़ेगा। सोने की कीमतों में गुरुवार को अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला है। वहीं, चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने के भाव में 71 रुपये की तेजी आई है। भाव में इस उछाल से सोने का भाव 38,564 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के चलते भाव में तेजी आई है। वहीं, रुपये में मजबूती के कारण भाव में बढ़त सीमित भी रही। चांदी में गुरुवार को 359 रुपये की भार उछाल दर्ज की गई है। गोल्ड हालमार्किंग खत्म कर रहा डिस्काउंट के दिन, जानें क्यों
बता दें कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव की बात करें, तो इसमें भी गुरुवार को 71 रुपये की तेजी आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आने के कारण भाव बढ़ा है। गौरतलब है कि दिल्ली में बुधवार को सोना 38,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यहां बता दें कि यूएस फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को 2020 तक के लिए प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है। पटेल ने बताया कि यूएस फेड द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के निर्णय के बाद से कीमतों में उछाल आना शुरू हुआ।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उधर चांदी का भाव आज गुरुवार को 359 रुपये की तेजी के चलते 44,984 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को चांदी 44,625 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी में गुरुवार को यह बढ़त देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोना बढ़त के साथ 1,473 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि चीनी सामनों पर यूएस टैरिफ की समयसीमा 15 दिसंबर के नजदीक आने से सोने की कीमतों में जोखिम प्रीमियम ज्यादा होगा।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis