नई दिल्‍ली, मार्च 14। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार शाम के सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। सोना और चांदी आज फिर से सस्ता हो गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्‍त ग‍िरावट देखने को म‍िली है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे है तो हमारी खबर जरुर पढ़ें। आज भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को हल्‍की तेजी के साथ बंद हुआ था। सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 68 हजार के स्तर पर आ गई। सोने-चांदी के द‍िनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्‍त भी कीमतों में हल्‍की ग‍िरावट आई थी और तो शाम को भी लुढ़क गई।

Advertisement

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

खुशखबरी, सोना हुआ और सस्ता

43 रुपये ग‍िरावट होकर 51521 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 14 मार्च सोमवार को सोना 51961 पर बंद हुआ था। आज 15 मार्च को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 397 रुपये ग‍िरावट होकर 51564 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 43 रु ग‍िरावट होकर 51521 रुपये पर बंद हुआ।

149 रुपये प्रति किलो की ग‍िरावट के साथ बंद हुई चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 14 मार्च सोमवार को चांदी 68414 रु पर बंद हुई थी। वहीं 15 मार्च को मंगलवार को जबकि चांदी 1,065 रुपये ग‍िर कर 67349 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 149 रु ग‍िरावट होकर 67200 रु पर बंद हुई।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51564 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47233 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38673 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67349 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

क्यों आ रही है गिरावट

जानकारों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई खत्म होने की उम्मीद बढ़ने से सोने-चांदी में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। दुनियाभर में शेयर बाजारों में तेजी लौट रही है और इससे भी बुलियन की चमक फीकी पड़ रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिन की बैठक आज से शुरू हो रही है और माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसलिए सोने और चांदी की कीमत में भारी उतारचढ़ाव की आशंका है।

24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध

आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी

गहने के समय अलग होते हैं रेट्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।