मुम्बई। एक तरफ जहां कोरोना का कहर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.65 अरब डॉलर बढ़कर 475.56 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले यानी 20 मार्च को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी।
ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसपंत्तियां बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह की बात करें तो तब विदेशी मुद्रा भंडार 11.98 अरब डॉलर घटकर 469.91 अरब डॉलर रह गया था। उल्लेखनीय है कि उस सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक रुपये में गिरावट पर अंकुश के लिए की आपूर्ति कर रहा था। इस वजह से मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। गौरतलब है कि 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार 5.34 अरब डॉलर की कमी के साथ 481.89 अरब डॉलर के स्तर पर रह गया था। 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में छह माह में पहली बार देश के फॉरेन रिजर्व में कमी दर्ज की गई थी। उससे पहले छह मार्च को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। यह विदेशी मुद्रा भंडार का किसी भी समय का उच्चतम स्तर था।
गोल्ड की हिस्सेदारी भी बढ़ी
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 439.66 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार में भी तेजी देखी गई। 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 30.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : SBI : जानें सैलरी अकाउंट में क्या-क्या देता है मुफ्त
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका