नई दिल्ली: एयरलाइन गोएयर ने एक स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया है। जी हां सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली विमान कंपनी गोएयर ने स्पेशल डिस्काउंट का एलान किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स से किराया कम लिया जाएगा।
बेस फेयर पर छात्रों को 5% तक का डिस्काउंट
फेस्टिवल सीजन में एयरलाइंस कंपनी गोएयर ने स्टूडेंट्स को बड़ा तोहफा देते हुए उनके लिए स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। इसके लिए कंपनी ने स्मार्ट स्टूडेंट फेयर ऑफर की शुरुआत की है। इसके तहत फ्लाइट की टिकट के बेस फेयर पर छात्रों को 5% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
बता दें कि इसके साथ ही स्टूडेंट फ्री में 25 किलोग्राम तक का बैगेज ले जा सकेंगे। अब तक एयरलाइंस कंपनियों में 15 किलोग्राम तक का बैगेज ले जाना ही फ्री है। लेकिन इस ऑफर में छात्र 10 किलोग्राम अतिरिक्त बैगेज ले जा सकेंगे। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए छात्रों को अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र लेकर यात्रा करनी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोएयर ने एक ट्वीट के जरिये इस बारे में बताया है।
बता दें कि गोएयर के मुताबिक स्टूडेंट्स को इस का लाभ लेने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर स्मार्ट स्टूडेंट फेयर को चुनने के बाद टिकटों का बुकिंग करनी होगी। इस योजना का लाभ 12 वर्ष से अधिक उम्र के स्टूडेंट उठा सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट आईडी कार्ड जरूरी है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर सिर्फ छात्रों के लिए है, उनके परिवार इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। यह ऑफर गोएयर के सभी डोमेस्टिक फ्लाइट पर लागू है। वहीं स्टूडेंट्स इस इस योजना के तहत वन-वे या राउंड ट्रिप की बुकिंग कर सकते हैं।
वहीं गोएयर ने कहा कि स्मार्ट स्टूडेंट फेयर ऑफर के तहत बुक किए गए फ्लाइट टिकटों को कैंसिल कराया जा सकता है। अगर आपकी यात्रा की तारीक में बदलाव आता है तो आप अपनी यात्रा को रिशेड्यूल भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को कैसिलेशन औप मोडिफिकेशन चार्ज देना होगा। इस योजना के तहत बुक किया गया टिकट किसी अन्य यात्री को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही इस ऑफर को किसी दूसरे ऑफर के साथ कंबाइन नहीं किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान