नई दिल्ली: लो-कॉस्ट एयरलाइन गोएयर ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन पैकेज शुरू किया है। इसके तहत एयरलाइन यात्रियों को क्वारंटीन पीरियड के लिए चुनिंदा शहरों में सस्ते से लेकर महंगे होटलों में ठहरने के लिए कमरों की पेशकश करेगी। जिनकी कीमत 1,400 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति रात से शुरू होगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच यह देश में किसी भी एयरलाइन द्वारा पेश किया जाने वाला अपनी तरह का पहला पैकेज है।
वहीं वाडिया ग्रुप प्रोमोटेड एयरलाइन ने बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच किसी विमानन कंपनी ने पहली बार इस तरह का पैकेज पेश किया। इस पैकेज का लाभ गोएयर होलिडे पैकेज वेबसाइट पर जाकर उठाया जा सकता है। इस बात की जानकारी वाडिया ग्रुप द्वारा प्रमोटेड एयरलाइन ने एक रिलीज में दी। गो एयर ने कहा कि यह पैकेज उन मुसाफिरों के लिए उपलब्ध हैं, जो विदेश या भारत के अंदर से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में आते हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मुसाफिर चुनिंदा होटलों में आसानी से क्वारंटाइन हो सकें। वहीं बयान में कहा गया है कि इस पैकेज में कोच्चि, कन्नूर, बेंगलुरु, दिल्ली और अहमदाबाद के बजट और महंगे होटल शामिल हैं। क्वारंटीन पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति एक रात ठहरने का खर्च 1,400 रुपए (19 डॉलर) से 5,900 रुपए (79 डॉलर) होगा।
गोएयर ने अपने 40 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी दे दी है। बाकी लोगों की सैलरी ग्रेड और डिफर्ड के आधार पर दी जाएगी। इस बात की जानकारी कंपनी की प्रमोटर नुस्ली वाडिया और जेह वाडिया ने अपने कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में बताया है। वहीं कंपनी में 40 फीसदी कर्मचारियों का मतलब 2,500 कर्मचारियों को सैलरी दी गई है। प्रमोटरों ने ये भी बताया कि कोरोना वायरस की वजह से परिस्थितियां बिगड़ने पर एयरलाइन ने बिना वेतन के अस्थाई छुट्टी पर कर्मचारियों के एक बड़े हिस्से को भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि किसी को भी एयरलाइन कंपनी से नहीं निकाला गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान