Google Security Warning: गूगल ने हाल ही में Gmail यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है। यह वॉर्निंग एक नए फिशिंग स्कैम के बारे में है, जिसमें साइबर अपराधी असली जैसे दिखने वाले फर्जी ईमेल भेजकर यूजर्स को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।​

Advertisement

इस तरह किया जा रहा है Gmail यूजर्स के साथ स्कैम

इस स्कैम में, यूजर्स को 'no-reply@google.com' जैसे आधिकारिक दिखने वाले ईमेल एड्रेस से ईमेल मिलता हैं। इन ईमेल में दावा किया जाता है कि उनके Google खाते के डेटा के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। ईमेल में एक लिंक शामिल होता है, जो एकदम Google सपोर्ट पेज जैसा दिखता है, लेकिन वास्तव में यह Google के अपने प्लेटफॉर्म sites.google.com पर होस्ट की गई एक फिशिंग साइट होती है।​

Advertisement

यह फर्जी ईमेल Google के ऑथेंटिकेशन चेक्स, जैसे कि DomainKeys Identified Mail (DKIM), को भी पास कर जाता है, जिससे यह और भी विश्वसनीय लगता है। जब यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वे एक क्लोन किए गए Google साइन-इन पेज पर पहुंचते हैं, जहां उनसे लॉगिन क्रेडेंशियल मांगे जाते हैं। इन क्रेडेंशियल को दर्ज करने पर, हैकर्स को उपयोगकर्ता के Gmail और उससे जुड़े डेटा तक पहुंच मिल जाती है।​

Advertisement

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

जब तक Google इस समस्या का समाधान नहीं कर लेता, तब तक यूजर्स को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। संदिग्ध ईमेल से सावधान रहें यानी यदि किसी ईमेल में सुरक्षा अलर्ट या सम्मन जैसी जानकारी दी गई हो, तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।​

इसके अलावा अपने खाते की स्थिति की जांच करने के लिए सीधे myaccount.google.com पर जाएं।​

Advertisement

टू प्रोसेस वेरिफिकेशन एक्टिव करें। अपने खाते की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू फैक्टर वेरिफिकेशन(Two-Factor Authentication) और पासकी (Passkey) का यूज करें।​ इसके अलावा संदिग्ध ईमेल की रिपोर्ट करें। ऐसे ईमेल को Google को रिपोर्ट करें ताकि वे इस पर कार्रवाई कर सकें।​