नयी दिल्ली। त्योहारों का सीजन आ गया है और कंपनियां रोज नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं। ये अवसर कार, बाइक, मोबाइल खरीदने के साथ साथ बैंकों की तरफ से मिल रहे लोन ऑफर्स का फायदा उठाने का भी है। बहरहाल अगर आप इस सीजन में बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें कि कंपनियों ने मोटरसाइकिलों पर कैश डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स पेश कर दिए हैं। साथ ही आपको मोटरसाइकिलों पर गिफ्ट ऑफर का भी फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कंपनियों ने ऑफर्स पेश किए हैं।
प्रमुख मोटरसाइकिल कंपनी बजाज ऑटो इस समय अपने सारे मोटरसाइकिल मॉडलों पर 2000 रु का कैश डिस्काउंट दे रही है। मगर यदि आप पल्सर 125 खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 2000 रु नहीं बल्कि 3000 रु का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा बजाज सभी मोटरसाइकिलों पर 2-2 फ्री हेलमेट भी दे रही है। कंपनी की तरफ से आपको एक गिफ्ट भी दिया जाएगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए बजाज ने लो-डाउन पेमेंट और लो-ईएमआई का ऑप्शन भी पेश किया है। दिवाली तक आपके इन ऑफर्स का फायदा लेने का मौका है। ध्यान रहे कि डीलर गिफ्ट ऑफर अपनी तरफ से दे रहे हैं।
होंडा के पास एक से एक शानदार मोटरसाइकिल है। होंडा की बाइकों पर आपको 2500 रु का पेटीएम ऑफर मिलेगा। इस ऑफर के तहत आपको पेटीएम मॉल, इलेक्ट्रिसिटी बिल, फ्लाइट, डीटीएच रीचार्ज और फोन रीचार्ज के लिए 5 वाउचर दिए जाएंगे। मगर ध्यान रहे कि इसके लिए कुछ शर्तें और नियम लागू होंगे। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से मोटरसाइकिल खरीदें तो आपको 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। कैशबैक की अधिकतम राशि 3000 रु है। संभावना जताई जा रही है नवरात्रि के आस-पास भी होंडा नया ऑफर पेश कर सकती है।
टीवीएस की मोटरसाइकिलों दशहरा ऑफर मिल रहा है, जिसके तहत आपको 1060 रु का गिफ्ट मिलेगा। ये गिफ्ट उन ग्राहकों को मिलेगा जो अभी बाइक की बुकिंग करा कर नवरात्रि और दशहरे पर डिलिवरी लेंगे। ध्यान रहे कि ये ऑफर कंपनी नहीं बल्कि डीलर दे रहे हैं। यानी ऐसा संभव है कि हर डीलर आपको ये ऑफर न मिले। एक अहम बात और कि टीवीएस की गाड़ियों किसी तरह का डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। दूसरी बात टीवीएस की गाड़ियों की कीमतें बढ़ सकती हैं। मगर यदि आप अभी गाड़ी बुक करें तो आपको बढ़ी हुई रकम नहीं चुकानी होगी।
केटीएम की बाइकों पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। मगर आपको 5000 रु के अन्य बेनीफिट मिलेंगे। केटीएम की बाइक पर आपको 2+3 साल या 45000 किमी की वारंटी मिलेगी। इतना ही नहीं आपको 1 साल की ब्रेकडाउन सुविधा भी दी जाएगी। इसका मतलब है कि अगर आपकी बाइक शोरूम के 50 किमी की रेंज में खराब हुई तो गाड़ी को पिक करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ अक्टूबर तक के लिए है। फिर आप सिर्फ 2 साल या 30 हजार किमी की वारंटी का ही फायदा उठा सकेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग