Vi Free Data Offer : प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बीच कॉम्पिटीशन बहुत है। ये अकसर नये ग्राहकों को आकर्षित करने और मौजूदा ग्राहकों को अपने साथ बनाए रखने के लिए नये-नये ऑफर पेश करती हैं। देखा गया है कि अकसर ये कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए फ्री डेटा भी देती हैं। जैसे कि इस समय वीआई (वोडाफोन आइडिया) ग्राहकों को 5 जीबी डेटा फ्री में दे रही है। आगे जानिए ऑफर की डिटेल।

Advertisement

आज है ऑफर का लास्ट दिन

वीआई अपने प्रीपेड ग्राहकों को फ्री में इंटरनेट डेटा की पेशकश कर रही है। ये ऑफर इसने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पेश किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को प्रीपेड प्लान के आधार पर बिना किसी अतिरिक्त लागत के अतिरिक्त 5 जीबी या 2 जीबी इंटरनेट मिलेगा। बता दें कि 5 जीबी डेटा आपको 299 रुपये से ऊपर के प्रीपेड प्लान के साथ मिलेगा और 2 जीबी डेटा 199 रुपये से 299 रुपये के बीच के प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को दिया जाएगा। ये फ्री डेटा लेने के लिए यूजर्स को ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर 7 फरवरी तक के लिए पेश किया गया है। यानी इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपके पास केवल आज का दिन है।

कितने दिन की होगी वैलिडिटी
वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ्री डेटा ऑफर की जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार इस इंटरनेट डेटा की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। ऑफर वाली कैटेगरियों में जो बेहतरीन प्लान्स हैं, उनमें 299 रुपये वाला प्लान, 479 रुपये वाला प्लान और 719 रुपये वाला प्लान शामिल हैं।

Advertisement
जानिए इन प्लान्स की डिटेल

इन तीनों प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑप्शन मिलता है। लेकिन वैलिडिटी और इंटरनेट डेटा के मामले में इनके बेनेफिट अलग-अलग हैं। 299 रुपये के प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। बाकी बेनेफिट में रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच मुफ्त डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर, वीआई मूवीज एंड टीवी तक एक्सेस और हर महीने 2 जीबी तक मुफ्त बैकअप डेटा शामिल हैं।

कैसे मिलेगा फ्री डेटा

यूजर्स को फ्री डेटा के लिए 121249 पर कॉल करना होगा या वीआई ऐप के जरिए क्लेम करना होगा। 479 रुपये और 719 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट एक जैसे हैं, लेकिन 479 रु वाले प्लान में आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जबकि 719 रु वाले प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

Chinese App Ban In India:भारतीयों को कर्जदार बनाती थी ऐप्स, सरकार ने की डिजिटल स्ट्राइक| GoodReturns
5जी नहीं है उपलब्ध

वीआई 209 रुपये वाला एक प्रीपेड प्लान भी पेश करता है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और 4 जीबी डेटा ऑफर करता है। ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर यूजर्स को 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। हालांकि वीआई के यूजर्स 5जी स्पीड का मजा नहीं ले सकते हैं। क्योंकि वीआई ने अभी तक यूजर्स को 5जी सर्विसेज की पेशकश नहीं की है, जबकि एयरटेल और जियो 5जी सेवाएं कई शहरों में शुरू कर चुके हैं और वो भी फ्री में।