IRCTC Tour Package: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आपको इंडोनेशिया घूमने को मिलेगा। यह हवाई सफर की शुरुआत लखनऊ से बाली (इंडोनेशिया) के लिए 30 जून से हो रही है।

Advertisement

यह टूर 5 जुलाई को खत्म होगा। यात्रियों की इस टूर में लखनऊ से बाली जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। वही, जो खाने पीने की व्यवस्था है यह व्यवस्था 4 स्तर होटल में रहेगी।

Advertisement

इस टूर में दौरान यात्रियों को केआक नृत्य प्रदर्शन, इसके साथ ही उलूवातू मंदिर का दौरा, उबड कॉफी प्लांटेशन, रॉयल पैलेस के साथ पूरे दिन किंतामनी टूर कराया जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही सफारी, क्रूज पर डिनर और टर्टल आईलैंड आदि भी जाने का मौका मिलेगा।

इतना ही नहीं इसके साथ ही यात्रियों को तनाह लोट में ढलता सूरज का नजारा भी देखने के लिए मिलेगा।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा की तरफ से बताया गया है कि 3 लोगों के साथ एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 1 लाख 5 हजार 900 रु प्रति व्यक्ति है।

वही, 2 लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज के मूल्य की बात करें तो फिर इसका मूल्य प्रति व्यक्ति 1 लाख 5 हजार 900 रु है।

Advertisement

वही, अगर हम 1 व्यक्ति के ठहरने के पैकेज मूल्य की बात करें तो फिर इसका मूल्य प्रति व्यक्ति 1 लाख 15 हजार 800 रु है। वही, अपने माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 1 लाख 600 रु बेड सहित है। बिना बेड के 94 हजार 400 रु प्रति व्यक्ति है।

अगर हम इस टूर पैकेज के बुकिंग की बात करें, तो फिर इसका बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। आप इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते है या फिर आप गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय से भी कर सकते है।

Advertisement