नई दिल्ली, सितंबर 11। स्मार्टफोन और इंटरनेट के आ जाने से बहुत तरह की सुविधाएं मिली हैं। लोगों की जीवन शैली में बहुत अधिक बदलाव हुआ है। जिस तरह लोग गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर को खरीदते है। अब उसी तरह वे मोबाइल के लिए भी वीआईपी नंबर को खरीद रहे है। अगर आप भी वीआईपी नंबर लेने का विचार कर रहे है तो इसको लेना बेहद ही सरल है। अब आप घर बैठे ही आसानी से वीआईपी नंबर को खरीद सकते है। दरअसल, वोडाफोन आइडिया (वीआई) प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन वाले ग्राहकों को वीआईपी नंबर उपलब्ध करा रहे है।
अब आप अपने हिसाब से मोबाइल नंबर चुन सकते है। जिसकी सहायता से अब मोबाइल नंबर को याद करना बेहद ही सरल हो जायेगा। क्योंकि वीआईपी नंबर खास सीक्वेंस में होते हैं। यदि कोई ग्राहक अपना वीआईपी नंबर को बंद कर देता हैं या वीआईपी नंबर को कैंसल कर देता है तो फिर ऐसे में उस नंबर को किसी और व्यक्ति के लिए जारी कर दिया जाता है।
यदि आप भी अपने लिए वीआईपी नंबर लेने का विचार कर रहे है तो इसके लिए आपको सबसे पहले वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वह जाकर आपको न्यू कनेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप फैंसी नंबर कैटेगरी पर क्लिक करना है। अब एक नए पेज में पहुंच जाएंगे। उसके बाद आप विचार करें की आपको प्रीपेड कनेक्शन चाहिए या पोस्ट पैड। इसके बाद आपको वीआईपी फैंसी नंबर चुनने के लिए अपना मोबाइल नंबर और पिनकोड सहित सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद बताएं प्रीपेड कनेक्शन चाहते हैं या फिर पोस्टपेड। अब आपको जो वीआईपी फैंसी नंबर चाहते हैं उसे सर्च करें।
जो भी फ्री नंबर होंगे आपके सामने आ जायेंगे। उसके बाद आपको फ्री और प्रीमियम नंबर के बीच सामने आपको चुनाव करना होगा। कि आपको कौनसा नंबर लेना हैं। इसके लिए आपको 500 रु का शुल्क देना होगा। इसके साथ आपको मांगी गई सभी जानकारी को भरने होगी। आपको अपना एड्रेस दर्ज करना होगा। जहां पर आपको अपना सिम डिलीवर करवाना है। इसके बाद आप अपनी पेमेंट की प्रोसेस पूरा करें। उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसको दर्ज कर प्रक्रिया को पूरी करें। इसके बाद आपके वीआईपी नंबर की सिम आपके घर पर डिलीवर कर दी जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान