नई दिल्ली: न्यू ईयर की शुरआत के साथ ही अमेजन अपने यूजर्स के लिए कुछ नए ऑफर्स लेकर आया है। अमेजन ने WOW सैलरी डेज सेल की शुरूआत की है। जानकारी दें यह सेल 1 फरवरी से शुरू हुई है और 3 फरवरी तक यानि आज तक चलेगी। इस सेल में ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक, अप्लायंसेज, टीवी और फर्नीचर पर ऑफर्स और डील का फायदा ले सकते हैं। अमेजन भारत में 10 लाख लोगों को देगा रोजगार ये भी पढ़ें
WOW सैलरी डेज सेल के दौरान ग्राहक अमेजन की वेबसाइट Amazon.in पर कई बड़े एलेक्ट्रॉनिक ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का फायदा ले सकते हैं जिसमें सोनी, Dyson, Phillips, Sennheiser, JBL, LG, Faber, Voltas आदि शामिल हैं। इस सेल के दौरान अमेजन प्राइम के मेंबर्स को अमेजन पे और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 फीसदी का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। दूसरे सभी ग्राहकों को सेल के दौरान खरीदारी करने पर फ्लैट 3 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके तहत ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI पर Rs 1500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसमें नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। यूं तो इस सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर डील्स मिल रही हैं, लेकिन इस पोस्ट में हम वॉशिंग मशीन और टेलीविजन पर चल रही डील्स की डिटेल्स लेकर आए हैं।
इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50 फीसदी की छूट
Sennheiser HD 4.50 SE ब्लूटूथ हेडफोन पर 50 फीसदी छूट, वहीं DSLR और मिररलेस कैमरों पर 40 फीसदी का डिस्काउंट दी जा रही है। डीएसएलआर और मिररलेस कैमरों पर 2592 रुपये प्रति महीना नॉ-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर, वहीं Bose और JBL के स्पीकर्स पर भारी डिस्काउंट, Canon EOD 1500D कैमरे 24,990 में उपलब्ध है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस सेल में लार्ज अप्लायंसेज पर 60 फीसदी की छूट दी जा रही है। रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये, डिशवॉशर 19,990 रुपये से शुरू वहीं वॉशिंग मशीन 811 प्रति महीने पर शुरू है।
सस्ते में टीवी खरीदने का सोच रहे है तो इस सेल में सोनी, वनप्लस, Mi, Vu, TCL और दूसरे बड़े ब्रांड्स पर ऑफर्स 6,999 रुपये से शुरू की है। वहीं TCL के फुल एचडी, एंड्रॉयड 4K टीवी पर बड़ा डिस्काउंट, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये में Vu अल्ट्रा एंड्रॉयड पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस टीवी पर SBI के क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 6,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। होम अप्लायंसेज और किचन पर 60 फीसदी तक छूट, मिक्सर ग्राइंडर, वाटर प्यूरिफायर, गीजर्स पर भारी डिस्काउंट, वाटर प्यूरिफायर 40 फीसदी तक सस्ते और गीजर्स पर 40 फीसदी की छूट मिल रही है। वहीं होम टाउन, होम सेंटर, Sleepwell, Nilkamal जैसे टॉप ब्रांड्स के फर्नीचर पर बेस्ट डील, बेड की शुरुआती कीमत 6,639 रुपये, वहीं सोफा के दाम 12,799 रुपये से शुरू है। Nilkamal Mattrezzz की कीमत 1,325 रुपये से शुरू, जबकि डाइनिंग सेट 14,400 रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान