नई दिल्ली, मई 31। वैसे तो भारत में कई बाइक कंपनियां ढेर सारे मॉडल बनाती हैं। मगर आज भी जिस बाइक की धूम सबसे अधिक है वो है रॉयल एन्फील्ड की बुलेट। बुलेट की अपनी धाक है। महंगी होने के बावजूद लोग इसी बाइक को खरीदना पसंद सबसे अधिक करते हैं। इस समय बुलेट के कई मॉडल बाजार में आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है रॉयल एन्फील्ड थंडरबर्ड 350। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.60 लाख रु है। मगर आप इसे एक तिहाई से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। जी हां, आप इस बाइक को सिर्फ 53 हजार रु में खरीद सकते हैं। पर ये इसका नया नहीं पुराना मॉडल होगा।

Advertisement

सेकंड हैंड बाइक खरीदें

जैसा कि आप जानते होंगे कि अब भारत में पुरानी बाइकें खूब बिकती हैं। जिन-प्लेटफॉर्म्स पर ये पुरानी बाइकें बिकती हैं, उन्हीं में से एक है क्रेडआर। क्रेडआर पर इस समय एक पुरानी बुलेट के थंडरबर्ड 350 मॉडल को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। आप इस बाइक को सिर्फ 52990 रु में खरीद सकते हैं। उपलब्ध बाइक सिर्फ 25 हजार से कुछ अधिक किमी तक चली है।

Advertisement
कहां की है ये बाइक

जो बाइक बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है वो बैंगलोर की है। यानी बाइक का रजिस्ट्रेशन बैंगलोर का है। मगर आपके पास इस बाइक को ऑनलाइन खरीदने का भी मौका है। इसके लिए नाम, मोबाइल नंबर और पिनकोड जैसी जरूरी जानकारी मुहैया करनी होगी। अगर आप चाहें कि ये बाइक आपको घर पर मिल जाए तो इसके लिए आपको सिर्फ 399 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। शोरूम में जाकर भी बाइक को खरीदा जा सकता है।

मिलेगी 6 महीने की वारंटी

यदि आप इस बाइक की ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक (https://www.credr.com/all-used-bikes-in-Bangalore-Indira-Nagar/Royal-Enfield-Thunderbird-350/12282) पर विजिट करें। रॉयल एन्फील्ड थंडरबर्ड 350 के सेकंड हैंड मॉडल पर आपको 6 महीने की वारंटी और 7 दिन की खरीदारी प्रोटेक्ट मिलेगा। यानी 7 दिन में पसंद न आने पर बाइक वापस करके पूरा पैसा वापस पा सकते हैं।

आसान होगा आरसी ट्रांसफर

क्रेडआर से बाइक खरीदने का एक बड़ा फायदा है अश्योर्ड आरसी ट्रांसफर। यहां आसानी से अश्योर्ड आरसी ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी। बता दें कि क्रेडआर के अलावा और भी कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां से आप पुरानी बाइक या चाहें तो पुरानी कार भी खरीद सकते हैं।

बाइक की कंडीशन पर करें गौर

यहां जिस बाइक की डिटेल बताई गई है, उसकी बाकी जानकारी आप विस्तार से कार्स24 से ले सकते हैं। यहां साझा की गयी जानकारी भी कार्स24 पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ही दी गयी है। एक जरूरी बात कि पुरानी बाइक खरीदते समय आपको उसके डॉक्यूमेंट्स और बाइक की कंडीशन अच्छी तरह देखनी चाहिए।